SIR Form Status Check Online: अभी हाल ही में बिहार में एस ए आर की प्रक्रिया पुरी की गई है ठीक उसी प्रकार पूरे भारत में एस ए आर की प्रक्रिया होने वाली है अभी कई राज्यों में एस ए आर की प्रक्रिया जारी भी है ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं जो एस ए आर फॉर्म भरने के बाद यह जानना चाहते हैं की हमारा फॉर्म सबमिट हुआ है या नहीं या अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इस लेख में एस ए आर फॉर्म स्टेटस कैसे चेक करेंगे इसकी जानकारी डीटेल्स से दी गई है क्योंकि अब सर फॉर्म की स्टेटस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया ने एक पोर्टल जारी की है जिसके माध्यम से आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं तो चलिए विस्तार से जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को।
SIR Form Status Check Online:SIR फॉर्म क्या है?
एस ए आर फार्म एक ऐसा दस्तावेज है जो हर वोटर का एक लिस्ट बनाने के लिए सहायक माना गया है। और आपका BLO आपके घर जाकर एक फॉर्म भरवाता है और उसको इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के पास जमा कर दिया जाता है। जिसकी सहायता से भारतीय चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करता है। की जो आयोग्य वोटर हैं वह इस लिस्ट में शामिल नहीं है। या जब कोई आयोग्य वोटर पाए जाते हैं तो उनका लिस्ट में से नाम हटा दिया जाता है। या फिर जिनका नाम पता या फोटो मिसमैच है तो उन्हें अपडेट कर वोटर लिस्ट में शामिल किया जाता है।

ऐसे करें ऑनलाइन अपना Status Check
अगर एन्यूमरेशन फॉर्म को लेकर अभी तक BLO आपके घर तक नहीं पहुंचा है। तो ऐसी स्थिति में आप अपने घर बैठे मोबाइल से ही ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है। जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
अब Service वाले सेक्शन में Special Intensive Revision (SIR) – 2026 बॉक्स में Fill Enmeration Form पर क्लिक करें।
अब अपना मोबाइल नंबर या EPIC दर्ज करें और OTP प्राप्त पर क्लिक करें.
अब आपके नंबर पर ओटीपी आएगा ओटीपी दर्ज कर वेरीफाई करें.
अब अपने राज्य को चुने और EPIC नंबर डालकर सबमिट करें.
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको पता चलेगा आपका फॉर्म सबमिट हुआ है या नहीं.
अब अगर आपके सामने “Your Form has already been submitted” लिखा आ रहा है तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म BLO द्वारा सबमिट कर दिया गया है।